Breaking News

हावड़ा में गणशक्ति बोर्ड पर कब्जे को लेकर तनाव, भाजपा और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

चटर्जीहाट थाने से कुछ ही दूरी पर गणशक्ति बोर्ड पर कब्जे को लेकर तनाव फैल गया। जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे स्थित गणशक्ति बोर्ड के आसपास लगे माकपा के झंडे हटाकर भाजपा के झंडे लगा दिए थे। साथ ही बोर्ड का रंग लाल से बदलकर भगवा कर दिया गया था।

बुधवार रात माकपा कार्यकर्ता समूह में मौके पर पहुंचे और बोर्ड को दोबारा लाल रंग से रंगकर उस पर गणशक्ति का बोर्ड लगा दिया। इस दौरान इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

घटना की सूचना मिलने पर चटर्जीहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, इलाके में अब भी तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि दुर्गापूजा के दौरान इसी स्थान पर माकपा के पुस्तक स्टॉल में तोड़फोड़ करने का आरोप भाजपा पर लगा था। अब एक बार फिर उसी जगह पर बोर्ड को लेकर दोनों दलों के बीच विवाद सामने आया है।

About editor

Check Also

ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत आरपीएफ ने 16 नाबालिग लड़कों को बचाया

खड़गपुर – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के खड़गपुर मंडल ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *