Breaking News

कोलकाता में रेसलिंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

कोलकाता, संवाददाता : कोलकाता के नेताजी नगर स्थित नेताजी संघ क्लब द कमबैट क्लांस स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से द्वितीय राज्य ग्रेपलिंग रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में राज्य के 12 जिलों से लोग शामिल हुए। प्रधान अतिथि के रूप में उपस्थित थे राष्ट्रीय ग्रफलिंग रेसलिंग कमिटी के ट्रेजर श्री विनोद शर्मा, राज्य ग्राफ्लीगं रेसलिंग कमिटी के जनरल सेक्रेटरी अर्पण सिंह, अध्यक्ष वनीष चक्रवर्ती और ट्रेजर आरती लामा।

इस प्रतियोगिता में 258 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। जिन लोगों ने अपनी अच्छी कुशलता के कारण जीत दर्ज की, उन लोगों को राष्ट्रीय स्तर पर खेल में भाग लेने के लिए अवसर दिया जाएगा। नवंबर महीने में एक कैंप का आयोजन स्पोर्ट्स एकेडमी के हेड कोच अर्क दास गुप्ता व असिस्टेंट हेड रुनू मंडल के नेतृत्व में किया जा रहा है जिसमें ये लोग भाग लेंगे।

About editor

Check Also

बोझ नहीं वरदान है बेटियां शीर्षक कविता के लिए सम्मानित की गई भूमि श्रीवास्तव

RISRA HOOGLY WEST BENGAL   BHK BURO भोजपुरी साहित्य विकास मंच एवं भारतीय भाषा शोध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *