दुमका : झारखंड की उपराजधानी दुमका में भी ED ने दस्तक दे ही दी। मंगलवार को सुबह से ही जिले के दो बड़े संवेदक अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा और विनोद कुमार लाल के आवास पर ईडी ने की छापेमारी। रांची से आई ईडी टीम द्वारा छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा तथा विनोद कुमार लाल दोनों पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के बड़े संवेदक है। बता दें कि विनोद कुमार लाल के आवास पर कुछ महीने पूर्व आयकर की टीम ने भी छापेमारी की थी।
विनोद कुमार लाल नगर परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष है जबकि अजय कुमार झा दुमका नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष श्वेता झा के पति है।
Baat Hindustan Ki Online News Portal