Breaking News

सिम बॉक्स रैकेट गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार

S k jha

हावड़ा. राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सिम बॉक्स रैकेट गिरोह का पर्दाफाश किया है. एसटीएम की टीम ने इस गिरोह से जुड़े सात आरोपियों को अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार किया है.

एक गिरफ्तारी शुक्रवार रात मालीपांचघड़ा थाना अंतर्गत धरमूतला इलाके से की गयी. आरोपी का नाम सौरव बेरा है, जबकि बाकी आरोपियों को गेंदे, कृष्णानगर, चाकदह, बनगांव और बशीरहाट से गिरफ्तार किया गया.

सात आरोपियों में एक आरोपी सर्दुल रहमान बांग्लादेशी है. बताया जा रहा है कि ये लोग फर्जी सिम का इस्तेमाल करके टेलीफोन सिस्टम बनाकर ऑपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे.

एसटीएफ ने बताया कि ऐसे सिम बाक्स का इस्तेमाल करने से टॉवर लोकेशन नहीं हो सकता है.

 

इसी का फायदा उठाकर ये लोग ऑपराधिक काम को अंजाम देते थे.

 

About editor

Check Also

71,204 रुपये की कफ सिरप बरामद, मुंबई मेल से संबलपुर ले जाने की थी तैयारी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, इंडिया इनसाइड न्यूज। ●350 बोतल कफ सिरप के साथ ओडिशा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *