Breaking News

पेट्रोल, डीज़ल की कीमतों में 40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी

पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर 40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। दो सप्ताह से भी कम समय में कुल 8.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की तरफ से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.41 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 103.81 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 94.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 95.07 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में देश भर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं।पेट्रोल तथा डीज़ल की कीमतें करीब साढ़े चार महीने तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। तब से नौवीं बार कीमतों में वृद्धि की गई है।पेट्रोल और डीज़ल की कीमत में अब तक कुल 8.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

About editor

Check Also

नावानो से महज 500 मीटर की दूरी पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया सिविल डिफेंस और डिजास्टर मैनेजमेंट के अस्थाई कर्मीयों ने।

HOWRAH BEST BENGAL RATUL GHOSH मंच पर पहुंचे पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष शुभंकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *