हावड़ा. जेबीपुर थाना अंतर्गत संतोषपुर इलाके में चोरी कर भाग रहे तीन चोरों में से एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया और बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पिटाई की. ये तीनों सात मोबाइल फोन और 13 हजार रुपये नकद चोरी करके भाग रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को अपने हिरासत में ले लिया. जानकारी के अनुसार, इस इलाके में कुछ राजमिस्त्री किराये पर मकान लेकर रहते हैं. शनिवार सुबह एक बाइक पर तीन युवक यहां पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर भागने लगे. दो राजमिस्त्री ने इन तीनों का पीछा किया. दो वहां से भागने में सफल रहे, जबकि तीसरे को इनलोगों ने दबोच लिया. चोरी के आरोप में उसे खंभे से बांधा और पिटाई कर दी. पुलिस बाकी दो युवकों की तलाश में जुटी है.
Check Also
हावड़ा में भाजपा नेता और कार्यकर्ता के बीच मारपीट का आरोप
हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ●जिला उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र झा समेत तीन के …
Baat Hindustan Ki Online News Portal