Breaking News

शक्ति पीठ शीतला धाम

इक्यावन शक्ति पीठों में से एक सिद्ध पीठ माँ शीतला का मंदिर कौशाम्बी जिले के कडा धाम में स्थित है| गंगा नदी किनारे बने इस मंदिर में माँ शीतला के दर्शन के लिए देश के कोने कोने से भक्त गण आते है| इस स्थान पर देवी सती का दाहिना कर (पंजा) गिरा था|

 

जो आज भी देवी शीतला की मूर्ति के सामने कुंड में दिखता है| इस कुंड की विशेषता यह है कि इससे हर समय जल की धारा निकलती रहती है| इस कुंड को जल या दूध से भरवाने के लिए भक्त गण अपनी बारी का इंतजार करते है|

 

 

कुंड को जल या दूध से भरवाने पर भक्तों की सभी मनौती पूरी होती है ऐसा लोगों का मानना है| मा शीतला को पूर्वान्चल की अधिष्ठात्री देवी कहा जाता है। मां शीतला के र्दशन व्रत रखने से माताओं को पुत्र की प्राप्ति होती हैं। नवरात्री में माँ के दर्शन के लिए दिन भर मेले स नजारा मंदिर में दिखता है|

About editor

Check Also

दुर्गापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 70 फिल्मों को पुरस्कृत किया गया

–संघमित्रा सक्सेना, कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। रविवार को कोलकाता स्थित नंदन में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *