Breaking News

बर्फबारी के चलते पहाड़ों की खूबसूरती कई गुना बढ़ गई

लाहौल-स्पीति में हुई ताज़ा बर्फबारी के बाद पहाड़ बर्फ की सफेद चादर में ढक गए हैं। बर्फबारी के चलते पहाड़ों की खूबसूरती कई गुना बढ़ गई है, जिससे देश के विभिन्न राज्यों से सैलानी बड़ी संख्या में लाहौल का रुख कर रहे हैं।
अटल टनल के माध्यम से सैलानियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। बर्फ से ढके पहाड़, ठंडा मौसम और प्राकृतिक नज़ारे पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। सैलानी यहां पहुंचकर न केवल बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं, बल्कि एडवेंचर गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
लाहौल में ज़िपलाइन सैलानियों के लिए प्रमुख आकर्षण बनी हुई है। रोमांच पसंद करने वाले पर्यटक ज़िपलाइन के ज़रिये पहाड़ों और घाटियों के बीच सफर कर रहे हैं। वहीं प्रसिद्ध सीसु वाटरफॉल पर भी सैलानियों की भारी भीड़ देखी जा रही है, जहां बर्फ और झरने का अद्भुत संगम लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है।

ज़िपलाइन एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जगदीश कटोच का कहना है कि बर्फबारी के बाद सैलानियों की आवाजाही में काफ़ी बढ़ोतरी हुई है। वे स्वयं एक होमस्टे भी संचालित करते हैं। उनके अनुसार इस समय लाहौल क्षेत्र के होटलों की ऑक्यूपेंसी लगभग 80 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। लोग बर्फ देखने के लिए मनाली से लाहौल पहुंच रहे हैं और सीसु वाटरफॉल तक जाने के लिए ज़िपलाइन जैसी साहसिक गतिविधियों का आनंद ले रहे हैं।

आंध्र प्रदेश से लाहौल घूमने आए पर्यटक सुंदर का कहना है कि उन्होंने पहली बार स्नोफॉल देखी है। यहां काफ़ी ठंड है। उन्होंने मनाली में कई पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया है और अब वे बर्फ में खेलने के लिए रोहतांग और ग्रामफु क्षेत्र की ओर जाने की योजना बना रहे हैं।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *