Breaking News

रिटायर्ड CISF कर्मी पूरन सिंह के घर पर गोली चलने व सुखदेव नामक युवक का मौत

Pilibhit

 

 

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ के पूरनपुर क्षेत्र में रिटायर्ड CISF कर्मी पूरन सिंह के घर पर गोली चलने व सुखदेव नामक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने गोली लगने से घायल पूरन सिंह की पत्नी गुरमीत को इलाज के लिए अस्पताल पहुचाया। वहीं इस पूरी वारदात ने मौत की गुत्थी उलझा दी है।जिसके पीछे की असली वजह पता करने के लिए पुलिस हर पहलू से जांच करने की बात कर रही है।

दरअसल घटना शनिवार सुबह की है,बताया जा रहा है कि मझोला के रहने वाले सुखदेव सिंह का पूरन सिंह के घर पर आना जाना था। सुखदेव सिंह पूरन सिंह के घर पर रहकर आईलेट्स का सेंटर चलता था वही सुखदेव सिंह के पिता ने आरोप लगाया है कि पूरन सिंह में अपनी बेटी के साथ प्रेम प्रसंग के शक में सुखदेव सिंह पर गोली चलाई है।वहीं पुलिस रुपयों के लेन देन का एंगल भी खंगाल रही है।यह भी माना जा रहा है कि दोनों के बीच बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चल गई। इस हादसे में सुखदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने आई पूरन सिंह की पत्नी भी घायल हो गईं।फिलहाल पुलिस अब इस पूरे मामले के हर पहलू पर तफ्तीश कर रही है कि आखिर गोली किसने और किस परिस्थिति में चलाई।

About editor

Check Also

क्रिसमस के अवसर पर विश्व विख्यात पर्यटन स्थल जैसलमेर में सैलानियों का सैलाब उमड़ा

    जैसलमेर विश्व विख्यात पर्यटन स्थल जैसलमेर में क्रिसमिस वेकेशन के अवसर पर देशी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *