Breaking News

पैक्स महाभियान 2025 की सफलता के लिए जिले को मिला सम्मान

महराजगंज

पैक्स महाभियान 2025 की सफलता के लिए जिले को मिला सम्मान, मा. मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी महराजगंज को प्रदान किया प्रशस्ति पत्र।अभियान में जनपद में सर्वाधिक संख्या में बने हैं एम–पैक्स के सदस्य।एआर कोऑपरेटिव को मिला प्रशस्ति पत्र।एम-पैक्स सदस्यता महाभियान में जनपद में बने थे 1.22 लाख सदस्य, 28 हजार ऑनलाइन सदस्य जोड़ने का भी बनाया था कीर्तिमान।सदस्यता अभियान में कुल 96 समितियो द्वारा प्रति समिति लगभग 1333 सदस्य बनाये गए है।अभियान में जनपद के तहसील स्तरीय ADCO, ब्लॉक स्तरीय ADO, समितियो के सचिवों के अतिरिक्त ‘सहकार सारथी’ के रूप में युवाओं को जोड़ा गया था, जिनके सम्मिलित प्रयास से जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल हुआ।जनपद में बी पैक्स पकड़ी खुर्द विकास खण्ड सदर ने सर्वाधिक 2288 सदस्य बनाया है, जबकि ऑनलाइन सदस्यता के मामले में औराटार सेखुई विकास खण्ड मिठौरा ने सर्वाधिक 1778 सदस्य बनाएं है।अभियान दौरान समितियो को सदस्य कृषको द्वारा कुल लगभग 2.17 करोड की अंश पूंजी प्राप्त हुई, जिससे समितियो के व्यवसाय में वृद्धि के साथ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।सदस्यों को सुगमता से उर्वरक, केसीसी ऋण प्राप्त होने के साथ साथ उनको समिति चुनावो में मताधिकार और चुनाव लड़ने का अधिकार भी प्राप्त होगा।जमा अंश पूंजी के आधार पर समितियो से लाभांश भी दिया जा सकेगा।

About editor

Check Also

क्रिसमस के अवसर पर विश्व विख्यात पर्यटन स्थल जैसलमेर में सैलानियों का सैलाब उमड़ा

    जैसलमेर विश्व विख्यात पर्यटन स्थल जैसलमेर में क्रिसमिस वेकेशन के अवसर पर देशी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *