Breaking News

मनाली में देह व्यापार का भंडाफोड़

कुल्लू

जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस की टीम ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने इस मामले में तीन महिलाओं सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वही चार महिलाओं को भी रेस्क्यू किया गया है। पुलिस के द्वारा पांचो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और अब इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। मनाली पुलिस से मिली सूचना के अनुसार माल रोड के साथ लगते इलाकों में देह व्यापार जैसी अनैतिक गतिविधि की जा रही है। ऐसे में पुलिस की टीम के द्वारा अपना जाल बिछाया गया और देह व्यापार में शामिल महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। वहीं चार महिलाओं को भी रेस्क्यू किया गया है। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि इनमें एक महिला दिल्ली की रहने वाली है और दो महिलाएं पंजाब की रहने वाली है। वही एक युवक जिला कुल्लू का और दूसरा युवक जम्मू का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अभियोग संख्या 209/2025 दिनांक 22.12.2025 अंतर्गत धारा 4 व 5 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम तथा धारा 143 बीएनएस–2023 के तहत पुलिस थाना मनाली में मामला दर्ज किया गया है। वही इस मामले में पुलिस के द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *