Breaking News

लौकहा बाजार–आनंद विहार स्पेशल ट्रेन अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, बुकिंग शुरू

नई दिल्ली/लौकहा बाजार।

रेलवे ने लौकहा बाजार–आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का संचालन अब सप्ताह में दो दिन करने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के लिए आरक्षण (बुकिंग) भी शुरू कर दिया गया है, रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार–लौकहा बाजार स्पेशल का संचालन 20 जुलाई से 13 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को किया जाएगा।

वहीं, गाड़ी संख्या 04013 लौकहा बाजार–आनंद विहार स्पेशल 21 जुलाई से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी।

रेलवे की ओर से यात्रियों को समय रहते आरक्षण कराने की अपील की गई है ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के समय और स्टॉपेज की जानकारी आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त करने की सलाह दी है।

About editor

Check Also

देश और दुनिया के मानचित्र पर तारकेश्वर बनेगा धार्मिक आस्था और पर्यटन का बड़ा केंद्र – मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता – पश्चिम बंगाल। श्रावणी मेले को राष्ट्रीय त्योहार की स्वीकृति प्रदान करने की राज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *