Breaking News

बाली ब्रिज के राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर जाने वाले ओवरब्रिज की मरम्मत शुरू, 45 दिनों तक बसों का संचालन बंद रहेगा

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

जीटी रोड पर स्थित बाली ब्रिज (विवेकानंद सेतु) के राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर जाने वाले एप्रोच रोड पर बने रोड ओवरब्रिज की जर्जर स्थिति को देखते हुए राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मरम्मत कार्य शुरू किया है। इसके चलते सोमवार से दक्षिणेश्वर की ओर से बाली जाने वाले मार्ग पर अगले 45 दिनों तक बसों का संचालन अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

हालांकि, छोटे वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से जारी रहेगा। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दक्षिणेश्वर की ओर जाने वाली सभी बसों को अब निवेदिता सेतु होकर चलाया जाएगा।

वहीं, बाली की ओर से दक्षिणेश्वर जाने वाले बाली ब्रिज के दूसरे हिस्से पर बसों का संचालन पहले की तरह सामान्य रहेगा। लोक निर्माण विभाग का लक्ष्य निर्धारित समय के भीतर मरम्मत कार्य पूरा कर यातायात को पूरी तरह सामान्य करना है।

प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

About editor

Check Also

सांकराइल की विधायक प्रिया पाल के खिलाफ नवान्न में स्थानीय निवासियों की शिकायत

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। सांकराइल विधानसभा क्षेत्र की तृणमूल कांग्रेस विधायक प्रिया पाल के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *