Breaking News

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में सजा नवान्न, रात में दिखा मनमोहक नजारा

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे पश्चिम बंगाल में देशभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है और लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की जा रही है।

इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के मुख्य प्रशासनिक भवन नवान्न को भी तिरंगे के रंग में रोशन किया गया है। रात के अंधेरे में रोशनी से सजा नवान्न दूर से ही बेहद आकर्षक नजर आ रहा है। भवन पर पड़ रही केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी स्वतंत्रता दिवस की भावना को और खास बना रही है।

नवान्न की यह तिरंगा रोशनी राहगीरों और आसपास के लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। रात में रोशनी से जगमगाते नवान्न को देखकर लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना देखने को मिल रही है।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों और तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। नवान्न को तिरंगे के रंग में सजाया जाना इसी देशभक्ति के माहौल का हिस्सा माना जा रहा है।

About editor

Check Also

शेवड़ाफुली में DYFI के प्रयास से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 55 लोगों ने किया रक्तदान

शेवड़ाफुली, हुगली – पश्चिम बंगाल। रक्त की आवश्यकता को पूरा करने और जरूरतमंद मरीजों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *