Breaking News

डुमरजला हेलीपैड पर जलजमाव से मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर नहीं भर सका उड़ान, दूसरे स्थान से मिदनापुर रवाना हुए सुवेंदु अधिकारी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

लगातार बारिश के कारण हावड़ा के डुमरजला हेलीपैड ग्राउंड में जलजमाव हो गया। मैदान में पानी जमा होने के चलते मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का हेलीकॉप्टर डुमरजला से मिदनापुर के लिए उड़ान नहीं भर सका।

मुख्यमंत्री को निर्धारित कार्यक्रम के तहत हेलीकॉप्टर से मिदनापुर जाना था। लेकिन हेलीपैड ग्राउंड की स्थिति उड़ान के अनुकूल नहीं होने के कारण यात्रा में बदलाव करना पड़ा। इसके बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को दूसरे स्थान से हेलीकॉप्टर के जरिए मिदनापुर के लिए रवाना होना पड़ा।

लगातार बारिश के कारण डुमरजला हेलीपैड पर जलजमाव की स्थिति ने प्रशासन के सामने भी चुनौती खड़ी कर दी। मुख्यमंत्री की यात्रा को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उन्हें दूसरे स्थान से रवाना किया गया।

About editor

Check Also

शहर के पूजा पंडालों की तैयारियों का हावड़ा सिटी पुलिस ने लिया जायजा

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। दुर्गापूजा से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *