हावड़ा – पश्चिम बंगाल।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड नंबर 29 में हावड़ा जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष जयंत गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लगभग 450 बच्चों के बीच तिरंगा और पाठ्य सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम के तहत ज्ञान पीठ विद्यालय, राष्ट्रीय विद्यालय, विजय विद्यालय, रवींद्र शिक्षा सदन और हावड़ा हाट हिंदी प्राइमरी स्कूल सहित कई अन्य विद्यालयों में बच्चों को तिरंगा एवं पढ़ाई से संबंधित सामग्री प्रदान की गई।
आयोजकों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी नेतृत्ववृंद और कार्यकर्ताओं के प्रति आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।
Baat Hindustan Ki Online News Portal