Breaking News

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की रोशनी से सजा हावड़ा

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

15 अगस्त 2026 के पावन अवसर पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हावड़ा की कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण धरोहरों को तिरंगे के रंगों वाली आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। रोशनी से जगमगाते इन भवनों और स्थलों ने शहर की खूबसूरती में देशभक्ति का रंग भर दिया है।

तिरंगे की रोशनी से राज्य सचिवालय नवान्न, ऐतिहासिक हावड़ा ब्रिज, हावड़ा स्टेशन, डीआरएम बिल्डिंग तथा हावड़ा जिला मुख्यालय को सजाया गया है। रात के समय इन ऐतिहासिक स्थलों का नजारा बेहद आकर्षक दिखाई दे रहा है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर की गई यह विशेष सजावट लोगों के बीच देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और मजबूत कर रही है। शहरवासियों के लिए तिरंगे की रोशनी में सजे ये ऐतिहासिक स्थल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

About editor

Check Also

आजादी के अमृत महोत्सव में तिरंगे के रंगों से सजी बंकिम भवन

–संघमित्रा सक्सेना, नॉर्थ 24 परगना – कोलकाता – पश्चिम बंगाल। ●इंडियन फ्लैग की झलक बंकिम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *