–पुष्पा शाव, बैरकपुर – पश्चिम बंगाल।
देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त, 2026) के अवसर पर Assembly of Christ School की ओर से बैरकपुर कैंटोनमेंट क्षेत्र में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल एस. पी. बनर्जी एवं सेना मंडल की मौजूदगी में Drinking Water Dispenser & Tank का उद्घाटन किया गया। यह पेयजल सुविधा Assembly of Christ School द्वारा बैरकपुर कैंटोनमेंट बोर्ड को प्रदान की गई है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैंटोनमेंट क्षेत्र में लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना तथा सामुदायिक कल्याण में योगदान देना है।
स्कूल की इस पहल को समाजहित और सेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन, सेना एवं कैंटोनमेंट बोर्ड से जुड़े अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Baat Hindustan Ki Online News Portal