हावड़ा – पश्चिम बंगाल।
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के मुख्य प्रशासनिक कार्यालय नवान्न में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। नवान्न परिसर में पर्यटन एवं सूचना एवं संस्कृति विभाग की राज्य मंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद उपस्थित सभी लोगों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवान्न परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने और देश के विकास में सभी से मिलकर काम करने का आह्वान किया गया।
Baat Hindustan Ki Online News Portal