हावड़ा – पश्चिम बंगाल।
रिश्वत लेते हुए एक पुलिस अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। दहेज उत्पीड़न मामले के आरोपी से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते समय ACB ने बैटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार को गिरफ्तार कर लिया।
आरोप है कि दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी व्यक्ति से उक्त सब-इंस्पेक्टर ने 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। मजबूर होकर आरोपी ने इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) को दी। इसके बाद ACB अधिकारियों ने जाल बिछाया और आज रिश्वत की रकम लेते समय पुलिस अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
घटना के बाद सब-इंस्पेक्टर को हिरासत में ले लिया गया है। Prevention of Corruption Act के तहत मामला दर्ज कर ACB ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
Baat Hindustan Ki Online News Portal