हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान कार्यक्रम हावड़ा के बेलिलियस रोड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर पत्रकारों से बातचीत की।
1. आनंदपुर थाने के सामने भाजपा के दो गुटों में मारपीट: शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा में कोई गुट नहीं है।
2. स्वास्थ्य साथी योजना में फर्जी बिल का मामला, बर्दवान के निजी अस्पताल पर आरोप: शमिक ने कहा कि चोरी, भ्रष्टाचार और लूट को खत्म करने के लिए ही जनता नई सरकार को लेकर आई है। मुख्यमंत्री इस तरह के मामलों से सख्ती से निपट रहे हैं।
3. विभिन्न कॉलेजों की प्रबंधन समितियों में जनप्रतिनिधियों की नियुक्ति: शमिक ने कहा कि यह काम पूरी जागरूकता के साथ किया जा रहा है। शिक्षण संस्थानों को राजनीति से मुक्त करना होगा। उन्होंने कहा कि अध्यापिकाओं के साथ मारपीट की घटनाओं को रोकना जरूरी है।
4. जादवपुर की घटना में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं: इस पर शमिक ने कहा कि यह छात्र संगठन का मामला है, इसलिए वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
5. अन्नपूर्णा योजना का पैसा नहीं मिलने पर विरोध प्रदर्शन: शमिक ने कहा कि कुछ त्रुटियां और कमियां हैं, जो सिस्टम की वजह से हुई हैं। बहुत जल्द 50 लाख और महिलाओं को इस योजना का पैसा मिलेगा। जो लोग पात्र हैं, उन्हें निश्चित रूप से राशि मिलेगी।
Baat Hindustan Ki Online News Portal