हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
इच्छापुर स्वामीजी संघ की ओर से वर्ष 2026 की शारदीय दुर्गापूजा के अवसर पर खंभा पूजन का आयोजन किया गया। खंभा पूजन के उपलक्ष्य में आयोजित संध्याकालीन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हावड़ा नगर निगम के पूर्व मेयर परिषद श्री विभास चंद्र हाजरा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संघ के पदाधिकारी एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। इस अवसर पर दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ शारदीय दुर्गापूजा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का संघ की ओर से स्वागत किया गया।
Baat Hindustan Ki Online News Portal