हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की
शालीमार के दो नंबर फरसा रोड स्थित आजाद हिंद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्त शामिल हुए और श्रद्धालुओं ने कांवड़ में गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक जयकारों के साथ यात्रा में हिस्सा लिया और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम में अमरजीत सिंह, राधारमन सिंह, मुकेश पांडे, आनंद सिंह, पिंटू कुमार मिश्रा सहित आजाद हिंद स्पोर्टिंग क्लब के अन्य सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Baat Hindustan Ki Online News Portal
