Breaking News

नगरपालिका के गेट पर मरा कुत्ता मिलने से हड़कंप, तीन महीने से वेतन बकाया को लेकर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन

–पुष्पा शाव, चुंचुड़ा – हुगली -पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

हुगली के चुंचुड़ा नगरपालिका में अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन लगातार जारी है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर हैं।

आंदोलन के दौरान नगरपालिका के गेट पर एक मरा हुआ कुत्ता मिलने से भी इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, कर्मचारियों ने जरूरी सेवाओं को चालू रखते हुए वेतन लिए बिना अपना विरोध जारी रखने की बात कही है।

बताया जा रहा है कि नगरपालिका में जरूरत से अधिक अस्थायी कर्मचारी होने का हवाला देकर कर्मचारियों के एक हिस्से को काम से हटाने की बात सामने आई है। विधायक के साथ हुई बैठक में तीन श्रेणियों के अस्थायी कर्मचारियों को काम से बैठाने की बात कही गई थी। इसके बाद कर्मचारियों ने आंदोलन से पीछे नहीं हटने का फैसला किया।

कर्मचारियों का कहना है कि स्वास्थ्यकर्मी, टैक्स कलेक्टर और सुरक्षा गार्ड सहित कई कर्मचारी लंबे समय से नगरपालिका में काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें काम से हटाने का कारण क्या है, इसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

सुबह से नगरपालिका के विभिन्न विभागों में ताले लगे रहे। बाद में पुलिस के पहुंचने के बाद करीब 11 बजे ताले खोले गए। इसके बाद कर्मचारियों ने उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर किए।

कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि तीन महीने से बकाया वेतन का भुगतान किया जाए और लंबे समय से काम कर रहे किसी भी अस्थायी कर्मचारी को काम से न हटाया जाए। इसी मांग को लेकर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

About editor

Check Also

मानव तस्करी का पर्दाफाश, मोहनपुर पीएस की बड़ी सफलता

–संघमित्रा सक्सेना, कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। घटना मोहनपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *