Breaking News

कोलकाता के चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर भगदड़, करीब 35 लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

●बारिश के बीच भारी भीड़ के कारण हुआ हादसा, घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया; पंडाल में दर्शन बंद

●पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर – 18003455678 / 033-22141310

दुर्गा पूजा के दौरान शनिवार, 17 अक्टूबर की शाम को कोलकाता के चोरबागान स्थित सारदा पार्क दुर्गा पूजा पंडाल के निकास द्वार पर भगदड़ मच गई। यह घटना शाम करीब 7:40 बजे गिरिश पार्क थाना क्षेत्र में हुई। बारिश के बीच पंडाल में दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के कारण यह हादसा हुआ।

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के बाद सभी घायलों को बचाकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमसीएच) पहुंचाया गया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 35 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, घायलों की स्थिति और उनकी पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

घटना की सूचना मिलते ही लालबाजार कंट्रोल रूम से अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया। इसके अलावा अग्निशमन विभाग, कोलकाता पुलिस, आपदा प्रबंधन समूह (डीएमजी) की टीम और मेडिकल टीम के साथ एंबुलेंस को भी घटनास्थल पर रवाना किया गया।

सुरक्षा के मद्देनजर सारदा पार्क पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं के प्रवेश और दर्शन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त करने और सहायता के लिए लालबाजार कंट्रोल रूम की ओर से दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

1. 18003455678
2. 033-22141310

About editor

Check Also

उलूबेड़िया में 101 किशोरियों के हाथों दुर्गोत्सव का शुभारंभ, बाल विवाह और मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता का संदेश

उलूबेड़िया – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। महाषष्ठी के अवसर पर मां दुर्गा के बोधन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *