Breaking News

फर्जी सीबीआई अधिकारी के बाद अब फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

हावड़ा : फर्जी सीबीआई अधिकारी के बाद अब फर्जी डॉक्टर का पर्दाफाश हुआ है।

यह मामला सांतरागाछी इलाके की है। सांतरागाछी पुलिस ने मलिकफाटक इलाके के रहने वाले संजय कुमार नाम के एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, संजय कुमार करीब सात साल से दूसरे डॉक्टर के रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल कर एलोपैथी का इलाज कर रहे थे।

 

वही, वह जिस डॉक्टर के रजिस्ट्रेशन नंबर पर प्रैक्टिस कर रहा था, उस डॉक्टर की मौत हो चुकी है। नाम न बताने की शर्त पर पुलिस को कुछ स्थानीय लोगों से जानकारी मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसके बाद डॉक्टर को मंगलवार की रात को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

 

लेकिन वह कोई प्रमाण पत्र या अपना पंजीकरण नंबर नहीं दिखा सका। जिसके बाद सांतरागाछी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ गैर-जमानती धारा के तहत मामला शुरू कर दिया गया है। फर्जी डॉक्टर को हावड़ा अदालत में पेश किया गया।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *