Breaking News

हावड़ा मे करंट लगने से एक किशोर की मौत

हावड़ा : करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गयी।
घटना शिवपुर थाना अंतर्गत चौड़ा बस्ती इलाके की है। मृत किशोर का नाम आकिब रजा (17) है।

स्थानीय सूत्रों ने बताया ईद के मौके पर स्थानीय युवक मिलकर निर्माणाधीन एक बहुमंजिला इमारत पर मौज-मस्ती कर रहे थे। वहीं इमारत में पानी के पाइप के पास ही बिजली की भी तार थी। इन युवकों के साथ आकिब भी मस्ती कर रहा था। इसी दौरान अंजाने में बिजली की तार पकड़ते ही वहां बैठे कुछ युवक करंट के झटके से नीचे गिर गए। इस घटना में आकिब रजा गंभीर रूप से घायल हो गया। युवकों के चीखने-चिल्लाने की आवाज पर स्थानीय लोग पहुंच गये। लोग आकिब को हावड़ा अस्पताल ले गये।

अस्पताल के डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर शिवपुर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

About editor

Check Also

बारिश तो छोड़ दीजिए ठंड के दिनों में भी घर में गंदे पानी का कब्जा है। परेशान लोगों ने किया रास्ता बंद।

BELUR HOWRAH RATUL GHOSH ठंड के दिनों में भी घर के अंदर नाली का गंदा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *