Breaking News

लिलुआ के बेलगछिया रेल यार्ड में विस्फोट, दो मजदूर घायल

हावड़ा– खुदाई के दौरान हुए विस्फोट में दो मजदूर घायल हो गये. घटना शनिवार सुबह हावड़ा के लिलुआ थाना अंतर्गत बेलगछिया रेल यार्ड के पास की है. घायलों के नाम मिथुन शेख और मुसाफिर हैं. घायलों को हावड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट लिलुआ स्टेशन से सटे रेलवे क्वार्टर के पास हुआ.
वहां साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा था. तभी मिट्टी खोदते वक्त अचानक धमाका हुआ. इस घटना में ठेके पर काम कर रहे दो मजदूर घायल हो गये. उन्हें हावड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *