Breaking News

पिलखाना में युवक को मारा चाकू, हालत गंभीर

हावड़ा से सोनु पाण्डेय की रिपोर्ट

हावड़ा : गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत पिलखाना सेकंड बाई लेन में एक युवक को चाकू मारने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है. घायल युवक का नाम विजय पोद्दार है. उसे रक्तरंजित अवस्था में पहले हावड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, वहाँ से उसे नारायणा अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घटना रविवार दोपहर तीन बजे की है। विजय की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस व स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार विजय अपने दुकान के बाहर काम कर रहा था। उसी वक्त शाहिदुल खान वहाँ आया और शराब पीने लगा। यह देख विजय ने इसका विरोध किया बस इसी बात से नाराज होकर शाहिदुल ने उसके पेट के निचले हिस्से में चाकू मार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे हावड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ से उसे नारायणा अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। इस घटना के बाद इलाके तनाव व्याप्त हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शाहिदुल खान इलाके का बदमाश है। उस पर गोलाबाड़ी थाने में कई मामले दर्ज है। वह दुकानदारों से वसूली करता था। घटना की जानकारी मिलते ही थाना अधिकारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची। रैफ भी उतरा। एसीपी व डीसीपी (उत्तर ) भी हालात का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *