Breaking News

शारीरिक अत्याचार को बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण पत्नी व पुत्री ने मील कर पिता की गलादबा कर हत्या कर दी।

 

मां और बेटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने गुनाह कबूल किए।

घटना बीते रात डोमजुर थाना अंतर्गत पार्वतीपुर इलाके की है, जहां सोना दुकान के मालिक शेख सालाम 55की अपने ही घर मे हत्या कर दी गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्ता चला है कि मृत शेख सालेम पहले मुम्बई में काम करता था,कुछ वर्षों पहले वह हावड़ा आ कर अपने घर मे रहने लगा और व्यवसाय भी यहां शुरू कर दीया, उसके साथ विवाहित दुसरी पत्नी और बेटी भी रहती थी,बिते रात उसकी पत्नी सुल्ताना बेगम ने अपने पड़ोसियों को बुलाया और कहा कि हम मां बेटी घर से बाहर गये हुए थे वापस आने पर देखा की बिस्तर पर इस अवस्था में पड़े हुए हैं, लोगों ने संग संग डोमजुर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी, घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर डोमजुर थाना पुलिस के अधिकारी पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी, नित शेख सालाम की पत्नी सुल्ताना ने पुलिस को बताया कि दो लोग शाम को मिलने घर पर मिलने आने वाले थे इसी वजह से हम दोनों मां बेटियों को घर से कुछ समय के लिए बाहर जाने को कहा था, सालाम के कहे अनुसार हम मां बेटी दोनों ही घर से बाहर चले गए थे, इसके बाद जब घर पहुंचा तो बिस्तर पर इस अवस्था में देख आसपास के लोगों को बुलाया। बिस्तर पर पड़े मृत शेख सालाम का जीभ मुंह से बाहर निकला हुआ था और गले पर काले दाग के निशान थे, जिससे साफ तौर पर समझा जा सकता था, कि किसी ने जबरदस्ती गला घोट कर हत्या कर दी है, पुलिस ने इस घटना में संदेह के आधार पर मां और बेटी दोनों को हिरासत में लेकर सारी रात थाने में पूछताछ की और पूछताछ के दरमियान दोनों मां बेटी ने पुलिस के सामने कबूल किया कि शारीरिक रूप से अत्याचार को बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण मां बेटी ने अपने ही पिता व पति के खून की कहानी रच डाली ,इस मामले में पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर खून का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *