Breaking News

श्रीलंका में 36 घंटे का कर्फ्यू हटा, बनेगी नई कैबिनेट, PM महिंदा राजपक्षे आज कर सकते हैं संबोधित

राष्ट्रपति राजपक्षे ने एक महीने से चल रहे बिना तेल, बिजली, गैस, दवा और कुछ बुनियादी खाद्य पदार्थो के संकट के खिलाफ सड़कों पर उतरने वाले लोगों को रोकने के लिए 36 घंटे का कर्फ्यू लगाया था.

श्रीलंका में राजनीतिक अशांति के मद्देनजर लगाया गया 36 घंटे का कर्फ्यू सोमवार को हटा लिया गया है. श्रीलंका में अब सार्वजनिक परिवहन सामान्य सेवाएं बहाल कर दी गई हैं. सभी ऑफिस, ट्रेनें पहले की तरह पटरी पर आ गई, लेकिन लंबी दूरी की ट्रेनें एक घंटे की देरी से चल रही हैं. आर्थिक संकट के खिलाफ सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद श्रीलंकाई मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को छोड़कर, रविवार रात को सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया. राज्य के मंत्रियों के इस्तीफे पर फैसलों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है. राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री सरकार के भविष्य के बारे में फैसला करेंगे.

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे आज विशेष बयान जारी कर सकते हैं. राष्ट्रपति गोटभाया राजपक्षे के आज प्रधानमंत्री को कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार करने की उम्मीद है.

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *