Breaking News

हावड़ा-जयनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस का परिचालन शुरू, भागलपुर सहित इन स्‍टेशनों पर रुकेगी, यह है टाइम टेबल

हावड़ा- जयनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस का सोमवार से परिचालन शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन दिन के 11:05 बजे हावड़ा से चलेगी और साहिबगंज, पीरपैंती, कहलगांव, शिवनारायणपुर, एकचारी, घोघा, लैलख-ममलखा, सबौर स्टेशन पर रुकते हुए रात 10:35 बजे भागलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन यहां दस मिनट ठरहेगी। रात 10:45 बजे जमालपुर के लिए रवाना हो जाएगी।

भागलपुर से जमालपुर के बीच नाथनगर, सुल्तानगंज, बरियारपुर, रतनपुर सहित सभी स्टेशनों पर यह ट्रेन रुकेगी। अगले दिन 11:15 बजे दिन में यह ट्रेन जयनगर पहुंचेगी। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार जयनगर से यह ट्रेन मंगलवार शाम 7:47 बजे हावड़ा के लिए रवाना होगी।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *