Breaking News

आज परिणय सूत्र में बंधेंगे आलिया-रणबीर ——रणबीर के घर वास्तु हाउस में होगी शादी

मुंबई : पिछले काफी दिनों से अपनी शादी की तैयारियों को लेकर सुर्खियों में छाए अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट गुरुवार को परिणय सूत्र में बंधेंगे। इसकी पुष्टि रणबीर की मां नीतू कपूर व बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने मीडिया से की। उन्होंने बताया कि रणबीर के घर वास्तु हाउस में दोनों की शादी होगी। रिद्धिमा ने आलिया की तारीफ में कहा कि वह बहुत प्यारी हैं, बिल्कुल गुडिय़ा जैसी।

उधर, बुधवार को आलिया और रणबीर की शादी से जुड़ी मेहंदी की रस्म हुई। इसमें शामिल होने के लिए आलिया के पिता महेश भट्ट, मां सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट, पूजा भट्ट, निर्देशक अयान मुखर्जी, रणबीर की चचेरी बहनें करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, बुआ रीमा जैन, फिल्ममेकर करण जौहर समेत कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। खास बात यह रही कि आलिया व रणबीर की मेहंदी 13 अप्रैल को हुई है। इसी तारीख पर 43 साल पहले रणबीर के माता-पिता नीतू व ऋषि कपूर ने साल 1979 में सगाई की थी।
कार्यक्रम में मौजूद सूत्रों के मुताबिक, दिवंगत ऋषि कपूर की याद में पहले एक पूजा की गई, उसके बाद समारोह शुरू हुए। अंदर आने-जाने वाले हर व्यक्ति के मोबाइल के कैमरे पर स्टिकर चिपकाए जा रहे थे, ताकि समारोह की कोई तस्वीर लीक न हो। दोनों के इस खूबसूरत सफर की शुरुआत से पहले बुधवार को ही फिल्म ब्रह्मास्त्र का गाना ‘केसरिया तेरा इश्क है पियाÓ रिलीज किया गया। इस फिल्म में आलिया और रणवीर की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर एकसाथ नजर आएगी। यह फिल्म सितंबर में रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि छह मई को रणबीर कपूर दुबई के लिए रवाना होंगे। सात मई को वह सेलिब्रिटी फुटबाल कप में हिस्सा लेंगे। इस यात्रा में आलिया भी रणबीर के साथ होंगी।

About editor

Check Also

मधुबनी जिलाधिकारी रात में जरूरतमंदों के बीच पहुंच किया कंबल का वितरण

MADHUBANI BIHAR     मधुबनी : BAAT HINDUSTAN KI BURO:  कड़कड़ाती ठंड और भयंकर शीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *