Breaking News

ट्रेलर के धक्के से एक पुलिस कांस्टेबल की मौत

हावड़ा : फोरसोर रोड पर ट्रेलर के धक्के से एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह करीब 11.45 बजे शिवपुर थाना अंतर्गत फोरसोर रोड पर हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रोसेनजीत सामंत (34) नामक कांस्टेबल बागनान से स्कूटी से  हावड़ा कोर्ट में ड्यूटी करने आ रहा था। उसी समय सामने से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर स्कूटी को धक्का मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी पर बैठा कांस्टेबल का सिर लोहे की रेलिंग से जा टकराया।

मौके पर पहुंची पुलिस उसे हावड़ा जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घातक ट्रेलर को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शिवपुर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

About editor

Check Also

बारिश तो छोड़ दीजिए ठंड के दिनों में भी घर में गंदे पानी का कब्जा है। परेशान लोगों ने किया रास्ता बंद।

BELUR HOWRAH RATUL GHOSH ठंड के दिनों में भी घर के अंदर नाली का गंदा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *