Breaking News

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा

हावड़ा : आज हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद हावड़ा महानगर एवं राम भक्त मंडल उत्तर हावड़ा के द्वारा आयोजित शोभायात्रा की शुरुवात गोलमोहर पार्क के गेट से संध्या 4 बजे हुई जिसमें सांसद अर्जुन सिंह, दुर्गा वाहिनी की संयोजिका ऋतु सिंह , भाजपा के प्रदेश सचिव उमेश राय, विश्व हिंदू परिषद के संयोजक अशोक दुबे, प्रज्ञा प्रवाह के संयोजक डॉ आनंद पाण्डेय, वार्ड 13 की पूर्व पार्षद गीता राय के नेतृत्व में जोर शोर से निकला, शोभायात्रा में तरह तरह के बाजे एवं नृत्य नाटिका का प्रदर्शन करते जय हनुमान एवं जय श्री राम के नारों से पूरा इलाका गूंज गया।

 

यात्रा में विशाल हनुमान एवं श्रीराम की मूर्ति विधिवत पूजन के साथ निकली। हावड़ा ए सी मार्केट, गगनांचल, विजय कुमार मुखर्जी रोड, पानी टंकी, शैलेंद्र बोस रोड, जी टी रोड, सलकिया चौरास्ता, हरोगंज बाजार, बांधा घाट से होते हुए सलकिया स्कूल रोड स्थित राम सीता मंदिर में आरती कर एवं सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में बिनोद जयसवाल, राजेश राय, पप्पू दुबे, जितेंद्र तिवारी, मुन्ना दुबे, विशाल जयसवाल, सुरेंद्र जैन, अविनाश प्रताप सिंह, राजेश यादव, समरजीत राय प्रमुख भूमिका में रहे।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *