Breaking News

डोमजूर स्थित सालप में एक घर के अंदर आग लगने से पूरी तरह जलकर खाक।

हावड़ा से सौरभ झा की रिपोर्ट

 

 

हावड़ा : हावड़ा के डोमजुर थाना अंतर्गत सलप इलाके में रात तकरीबन 9:00 बजे के आसपास एक घर में आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा आग देखे जाने पर पहले बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश की गई, और साथ ही साथ दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। दमकल के अधिकारियों को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर 2 गाड़ियां पहुंच आग को बुझाने का प्रयास किया। तकरीबन आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू में लाया गया ।इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है, जबकि आग लगने के कारण घर पूरी तरह से जलकर राख हो चुका है। प्राथमिक तौर पर बताया जा रहा है कि खाना बनाने के समय गैस सिलेंडर में लीक होने की वजह से आग लगी होगी।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *