Breaking News

हावड़ा में प्रसाद खाने से कई लोग बिमार।

हावड़ा से सौरभ झा की रिपोर्ट

हावड़ा: आमता थाना अंतर्गत सारदा दोलइ पाड़ा में प्रसाद खाकर 50 ग्रामीणों के बीमार होने की खबर है. 30 को आमता और बागनान ग्रामीण अस्पताल में दाखिल कराया गया है. बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को पूजा का आयोजन किया गया था. पूजा संपन्न होने के बाद प्रसाद वितरण हुआ. प्रसाद खाने के बाद एक-एक करके 50 लोग बीमार हो गये. सभी को उल्टी और पेट दर्द होने लगा. इसके बाद 30 लोगों को अस्पताल में दाखिल कराया गया. सभी की हालत खतरे से बाहर है वही फोन पर हावड़ा जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी मिठाई चंद्र मंडल ने बताया कि एक इस तरह की घटना की जानकारी मिली है जिसके बाद पीड़ित गांव में मेडिकल टीम एंबुलेंस डॉक्टर नर्स व दवाइयां भेजी गई है वहां से फूड सैंपल कलेक्ट किए गए हैं जांच के लिए अभी तक जानकारी के अनुसार विभिन्न अस्पतालों में 47 लोग चिकित्सा अधीन है जिनकी तबीयत अभी ठीक है।

 

 

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *