हावड़ा –शनिवार देर शाम अम्ता से कोलकाता की ओर जा रही एक सरकारी बस में सतरागाछी ब्रिज के ऊपर अचानक आग लग गई इंजन से धुआं निकलते देख चालक ने गाड़ी को ब्रेक लगाकर ब्रिज के ऊपर ही रोक दिया और यात्रियों को तुरंत बस खाली करने का आदेश दिया लोगों में अफरा-तफरी मच गई तेजी के साथ लोग बसों से बाहर निकलने लगे घटना की जानकारी मिलते ही यातायात पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला वहीं दमकल विभाग को सूचना दी गई और दमकल की एक गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच आग को पूरी तरह से नियंत्रण किया इस घटना की वजह से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बंधोपाध्याय हल्दिया से सड़क मार्ग के द्वारा कोलकाता आने वाले थे ठीक उनके आने से कुछ देर पहले सतरागाछी ब्रिज पर इस तरह की घटना से यातायात पुलिस व अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए आनन-फानन में ब्रेकडाउन मंगा कर बस को ब्रिज से नीचे उतार कर यातायात को सुचारू रूप से चालू किया गया।
Check Also
जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी
PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …
Baat Hindustan Ki Online News Portal