कोलकाता : मैथिल युवा सामाजिक विकास मंच के तत्वावधान में रविवार को कोलकाता में विद्यापति पर्व समारोह का आयोजन होने जा रहा है। महानगर के मुकुंदोपुर इलाके के खुदिराबाद, दासपाड़ा में आयोजित होने वाले इस समारोह में मिथिला के दिग्गज कलाकार जुटेंगे। संस्था की ओर से प्रेम नारायण झा ने बताया कि रविवार शाम चार बजे से होने वाले इस समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें कुंज बिहारी मिश्रा, विकास झा (मिथिला रत्न), माधव राय, शौम्य मिश्रा, कंचन पांडेय व राधे भाई जैसे मिथिला के नामचीन गायक व कलाकार अपनी गीतों से समां बांधेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार संस्था का 11वां वार्षिकोत्सव समारोह है। इस खास मौके पर संस्था की तरफ से विभिन्न पेशे से जुड़े मिथिला क्षेत्र के कुछ विशिष्ट लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।
Check Also
जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी
PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …
Baat Hindustan Ki Online News Portal