Breaking News

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की चेतावनी- झंडा और डंडा के साथ 13 सितंबर को होगा नबान्न अभियान

कोलकाता : बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले और मवेशी तस्करी मामले में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के दो कद्दावर नेताओं की गिरफ्तारी के बाद मचे सियासी घमासान के बीच अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वह 13 सितंबर को नबान्न अभियान में झंडा और डंडा साथ लेकर जाएंगे।पूर्व मेदिनीपुर के तमलुक के डिमारी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मजूमदार ने कहा कि मुख्यमंत्री को चप के अलावा कुछ नहीं पता, कोलाघाट थर्मल पावर स्टेशन में उगाही चल रही है। ईडी और सीबीआइ ने अभी खेलना शुरू किया है। अमित शाह को पप्पू कहा जा रहा है। खुद अप्पू (अभिषेक बनर्जी) हैं। बुआ ( ममता बनर्जी) की वजह से जगह मिली है, अगर वह भाजपा में होते तो मैं उन्हें बूथ अध्यक्ष नहीं बनाता। इस दिन सुकांत मजूमदार के अलावा जिलाध्यक्ष तपन बनर्जी व अन्य मौजूद रहे। इस बैठक में तमलुक जिलाध्यक्ष तपन बनर्जी ने मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि मैं नबान्न अभियान में जाऊंगा। यहां हजारों भाजपा समर्थक होंगे। बता दें कि बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला और तस्करी मामलों के खुलासा के बाद भाजपा ने ‘चोर धरो, जेल भरो’ अभियान शुरू किया है। जिले-जिले में आंंदोलन किया जा रहा है और प्रदर्शन किया जा रहा है। 13 सितंबर को भाजपा ने राज्य सचिवालय नबान्न अभियान का आह्वान करते हुए ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। इसी की पूरे राज्य में भाजपा तैयारी कर रही है।

 

About editor

Check Also

नावानो से महज 500 मीटर की दूरी पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया सिविल डिफेंस और डिजास्टर मैनेजमेंट के अस्थाई कर्मीयों ने।

HOWRAH BEST BENGAL RATUL GHOSH मंच पर पहुंचे पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष शुभंकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *