Breaking News

हावड़ा में डेंगू से एक और युवक मौत, निजी अस्पताल में था भर्ती

हावड़ा : राजधानी कोलकाता व उससे सटे हावड़ा में जानलेवा डेंगू का प्रकोप जारी है।डेंगू से मंगलवार को हावड़ा में एक और युवक की कथित रूप से मौत हो गई।  हावड़ा के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा। मृतक का नाम तौसीफ सरदार (29) है। वह उत्तर हावड़ा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन दिनों से बुखार से पीड़ित था और अस्पताल में भर्ती हुआ था, जहां इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई। उसके मृत्यु प्रमाण पत्र में डेंगू के लक्षण का उल्लेख है। गौरतलब है कि हावड़ा में इस सीजन में अब तक तीन लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है। डेंगू से हावड़ा में काफी लोग प्रभावित भी बताए जा रहे हैं। जिनमें तेज बुखार, दर्द आदि के लक्षण हैं।

About editor

Check Also

बारिश तो छोड़ दीजिए ठंड के दिनों में भी घर में गंदे पानी का कब्जा है। परेशान लोगों ने किया रास्ता बंद।

BELUR HOWRAH RATUL GHOSH ठंड के दिनों में भी घर के अंदर नाली का गंदा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *