Breaking News

मूल्यवृद्धि के खिलाफ हावड़ा में पेट्रोल पंपों पर तृणमूल युवा कांग्रेस ने किया अनोखे तरीके से प्रदर्शन

हावड़ा, संवाददाता : मूल्य वृद्धि के विरोध में तृणमूल युवा कांग्रेस ने उत्तर से दक्षिण हावड़ा और मध्य हावड़ा के पेट्रोल पंपों पर शनिवार को धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान तृणमूल युवा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीर वाले मुखड़े लगाकर उन्हें देश का सबसे बड़ा पप्पू बता कर उनके खिलाफ नारेबाजी की। युवा कार्यकर्ताओं की टीशर्ट पर भी ये नारे लिखे थे। युवा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान केंद्र सरकार से मूल्य वृद्धि पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की। इसी तरह तृणमूल युवा कांग्रेस के समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर अपना विरोध प्रदर्शन किया।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *