Breaking News

मेंहथ निवासी चंद्रशेखर नाथ झा ने यूजीसी नेट परीक्षा 63.33 प्रतिशत अंक के साथ पास कर बढ़ाया इलाके का मान

मधुबनी, संवाददाता : झंझारपुर प्रखंड के मेंहथ गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक काशीनाथ झा किरण के पुत्र चंद्रशेखर नाथ झा ने यूजीसी नेट परीक्षा में शिक्षा विषय से 63.33 प्रतिशत अंक के साथ  सफलता अर्जित कर गांव के साथ इलाके का मान बढ़ाया है।

झा ने बताया कि इस बार यूजीसी नेट परीक्षा में शिक्षा विषय से कुल 32,655 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। झा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं अध्यापकों को दिया है। चंद्रशेखर नाथ झा आकाशवाणी के बी हाई ग्रेड तबला वादक भी हैं। उनके पिता काशीनाथ झा भी आकाशवाणी में लोकगीत व सुगम संगीत के मधुर गायक हैं। झा की इस सफलता पर शिक्षक मुकेश कुमार झा व अन्य ने शुभकामनाएं दी है।चंद्रशेखर नाथ झा वर्तमान में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा, मध्य प्रदेश से शिक्षा शास्त्र विषय में पीएचडी कर रहे हैं।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *