Breaking News

बिहार में शराब कारोबारियों का सेफ जोन बनता जा रहा है पुरखोपट्टी गांव, बरामद हुई 93 बोतले।

जाहिद अनवर राजु

 

*दरभंगा*–बहादुरपुर प्रखंड का प्रेमजीवर पंचायत और इसके आसपास का गांव शराब कारोबारियों का सेफ जोन बनता जा रहा है। खास कर पुरखोपट्टी गांव में शराब को लेकर कई घटनाएं हो चुकी है बावजूद इसके इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। आज फिर बहादुरपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुरखोपट्टी में आम के बगीचे से 93 बोतल विदेशी शराब के साथ 3 कारोबारियों की पहचान की गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि सूचना मिली थी कि पुरखोपट्टी गांव में आम के बगीचे में एक कार से भारी मात्रा में शराब की खेप उतारी जा रही है। शराब कारोबारियों की पहचान पंकज चौधरी, विकास चौधरी दोनों भाई कैलाश चौधरी के पुत्र है। वहीं अर्जुन दास, राजू दास के पुत्र बताए जाते हैं। सभी पुरखोपट्टी गांव के ही रहने वाले हैं।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *