Breaking News

पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा आज आसनसोल मंडल के खाना-पाण्डवेश्वर सेक्शन का निरीक्षण किया/

पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमर प्रकाश द्विवेदी ने आज आसनसोल मंडल का दौरा किया। श्री द्विवेदी ने ट्रैक, ऊपरी उपस्कर, सिगनल आदि के संरक्षा उपायों का जायजा लेने के लिए मुख्यालय से नामित प्रधान विभागाध्यक्ष और आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक श्री परमानंद शर्मा के साथ खाना-पाण्डवेश्वर सेक्शन के बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।

श्री द्विवेदी ने झांझरा कोलियरी साइडिंग का भी दौरा किया और ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड और राइट्स के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और आसनसोल मंडल की लोडिंग में सुधार लाने के उद्देश्य से गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल योजना के तहत परियोजना संबंधित कार्यों को देखने के लिए सोनपुर बाजारी कोलियरी साइडिंग का भी दौरा किया।

 

मंडल कार्यालय,आसनसोल में मंडल के सभी शाखा अधिकारियों के साथ कार्यनिष्पादन समीक्षा बैठक आयोजित की गई जहां मंडल के पिछले वर्ष के कार्यनिष्पादन को प्रस्तुत किया गया और वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित लक्ष्य को कैसे प्राप्त किया जाए इस पर चर्चा की गई।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *