Breaking News

बीते कल दोपहर चोरी हुई स्कूटी में आगज पेट्रोल पंप पर तेल भरने आए चोर को देखते ही धर दबोचा लोगों ने।

 

आज हावड़ा जगतबल्लवपुर इलाके में एक पेट्रोल पंप पर स्कूटी में तेल लेने के लिए पहुंचे चोर को देखते ही लोगों ने धर दबोचा। चोर के हाथ पहले रस्सी से बांध दिया और पिटाई शुरू कर दी। वही जगतबल्लवपुर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही जगतबल्लवपुर थाना पुलिस पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले अपने साथ ले गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कल हावड़ा जगतबल्लवपुर थाना अंतर्गत अकबरपुर इलाके के रहने वाले अशोक शासमल नामक एक व्यक्ति किसी व्यक्ति से मिलने उसके घर गए थे और रास्ते पर ही स्कूटी को खड़ी कर दी थी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो देखा की स्कूटी अपने स्थान पर नहीं है। इसके बाद इलाके में काफी तलाशी की गई लेकिन स्कूटी का कोई पता नहीं चला। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया कि तीन युवक स्कूटी लेकर जा रहा है। और आज उसी स्कूटी में जब चोर पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए आया तो  युवक को देखते ही लोगों ने धर दबोचा और जमकर कर दी कुटाई।

अशोक शासमल ने बताया कि कल वह अपने भाई के साथ दुकान में बात करने के लिए गए और स्कूटी को खड़ी कर दी थी रास्ते पर लेकिन कुछ ही देर में जब वह आए तो देखी स्कूटी वहां नहीं है और आज पेट्रोल पंप पर यह उसी स्कूटी में तेल बढ़ाने के लिए आया था जब इसे पकड़ा गय थाने में स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

 

 

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *