Breaking News

गाड़ी चेकिंग के दौरान दो युवक को हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

जाहिद अनवर राजु

 

*दरभंगा*–उत्पाद विभाग की टीम ने दो युवकों को लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त सुचना के अनुसार उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि बीती रात शनिवार बहादुरपुर थाना क्षेत्र के चट्टी चौक से फेक्ला जाने वाली सड़क में अहियापट्टी गाछी के पास वाहन चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान पल्सर बाइक से दो युवक पहुंचे। दोनों शराब के नशे में धुत्त था। मुंह से शराब की गंध आ रही थी। दोनो युवक की पहचान पतोर थाना क्षेत्र के दरगाहपुर निवासी कृष्णकांत झा के पुत्र रामचंद्र झा और सिनुवार गोपाल निवासी कृषिनाथ झा के पुत्र हरिशंकर झा के रूप में हुई। दोनो की तलाशी ली गई तो तलाशी के क्रम में बाइक के पीछे बैठे रामसुंदर झा के कमर से लोडेड दो पिस्टल और एक कट्टा बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि अपनी सुरक्षा के लिए हथियार रखता हूं। हालांकि दोनों ने इसके अतिरिक्त कोई जानकारी नहीं दी। उत्पाद विभाग की टीम ने दोनों आरोपियों को हथियार के साथ बहादुरपुर पुलिस को सौंप दिया। उत्पाद थाने में दोनों के खिलाफ शराब पीने की प्राथमिकी दर्ज की गई है वहीं आर्म्स एक्ट के तहत बहादुरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की प्रक्रिया चल रही है।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *