Breaking News

देश आज स्वर्णिम काल की ओर बढ़ रहा है : जीवछ सहनी

 

 

जाहिद अनवर राजु

 

*दरभंगा*–भारतीय जनता पार्टी के  जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि देश आज स्वर्णिम काल की ओर बढ़ रहा है। राष्ट्र के नाम संसद भवन को देश के प्रधानमंत्री द्वारा समर्पित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रजातंत्र के मंदिर को दंडवत प्रणाम कर सर्वधर्म प्रार्थना  धर्मगुरुओं द्वारा सभी देवी देवताओं को आह्वान के साथ इस मंदिर निर्माण में लगे श्रमिकों को स्मृति चिन्ह के साथ शॉल देकर सम्मानित किया। विदित हो कि सर्वधर्म भारत छोड़ विश्व मे कही नजर नही आता है। जीवछ सहनी ने दरभंगा के मतदाता को बधाई देते हुए कहा कि आज आप के रूप में आप के द्वारा दिए गए मत से निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में गोपाल जी ठाकुर इस पल का साक्षी बने, यानी हमलोग बने। संसद भवन आधुनिक परंपरा एवं विश्वास का प्रतीक है। देश के 142 करोड़ों जनता के विश्वास है जिसका सत्यमेव जयते एक विश्वास है। हिंदुस्तान के सिद्धि का सबसे बड़ा मंदिर है। आज वह भवन राष्ट्र को समर्पित करने के लिए प्रधानमंत्री को बधाई। उन सभी मतदाताओं को बधाई जिनके कारण देश को ऐसे प्रधानमंत्री मिला है। राजद द्वारा किये गए ताबूत के ट्वीट के जवाब में जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि वह अपने इतिहास को दुहराने का कार्य कर रहे है। इसमें कोई नई बात नही है। विकास को यह पार्टी बर्दाश्त ही नहीं कर सकता। बिहार की जनता इनको इसी ताबूत में  रखने का कार्य करेगी। जीवछ सहनी ने कहा आज कुछ दल जो राष्ट्रपति के नाम पर विरोध कर रही है वही दल राष्ट्रपति को बंनने में विरोध किया था। भाजपा के समर्थन से ही द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली पहली महिला आदिवासी नेता बनीं। कई लोगों ने उन्हें दलितों और आदिवासियों को खुश करने के लिए नामित करने के पार्टी के कदम को देखा था और उनके रंग पर भी टिप्पणी की। अब जब मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन किया हैं तो पार्टी की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं।

 

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *