Breaking News

मिथिला की संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु गंगोत्री से रामेश्वरम सद्भावना यात्रा चंदौसी पहुंची

 

 

विश्व में सद्भावना स्थापित हो और राष्ट्र भर में मिथिला की संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु गंगोत्री से रामेश्वरम सद्भावना यात्रा दरभंगा बिहार के मणिकांत झा, डॉ वासुकीनाथ झा, सुधिष्ठ ठाकुर, श्याम राय, आशुतोष कुमार झा, रंजीत कुमार झा, चिरंजीव मिश्र लालवचन, सदस्यों द्वारा की जा रही है जिसके अंतर्गत गंगोत्री से रामेश्वरम कांवड़ पदयात्रा प्रारंभ की गई है इस क्रम में मुरादाबाद रोड देवर खेड़ा चंदौसी बाईपास पर सभी कांवड़ यात्रियों का जमना प्रसाद शर्मा ने माल्यार्पण करके स्वागत किया, राजपाल वशिष्ठ एडवोकेट ने पट्टा अभिषेक करके सम्मानित किया गया।

 

हरिओम शर्मा ने भगवान परशुराम का चित्र भेंट किया। सभी कांवड़ यात्रियों का विष्णु शर्मा एडवोकेट,  किशन लाल शर्मा, देवराज शास्त्री, डॉ देवेंद्र पाठक, राकेश शर्मा, डॉ रविन्द्र पाठक, योगेश कुमार, सोमपाल शर्मा, प्रेमकांत, सुरेंद्र कुमार आदि ने सम्मान किया।

 

About editor

Check Also

हावड़ा लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार, एमआईएम के पूर्व संयोजक।

हावड़ा लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार, एमआईएम के पूर्व संयोजक। राजनीतिक महल को अल्पसंख्यक वोट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *