Breaking News

भाजपा को टक्कर देने में लालू प्रसाद यादव की भूमिका महत्वपूर्ण है: ममता बनर्जी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमुल कांग्रेस के साधारण संपादक अभिषेक बनर्जी आज पटना में लालू प्रसाद यादव एवम तजस्वी यादव से उनके आवास पर मिले।

 

गुरुवार दोपहर को इस बैठक में लालू अपनी पत्नी राबड़ी देवी और पुत्र तेजस्वी सहित बैठक में सामिल हुए। वही ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी तथा कोलकाता नगर निगम के मुख्य प्रशासक फिरहाद हकीम इस बैठक में सामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने लालू प्रसाद के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उन्हे दोपटा पहनाकर सम्मानित की। साथ ही सीएम राबड़ी देवी और तेजस्वी को भी सम्मानित करती नजर आई।

सूत्रों के मुताबिक आनेवाले लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाना ही टीएमसी सुप्रीमो का मुख्य लक्ष्य है। जिसे वास्तविक रूप देने के लिए लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव से मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की।

कल विपक्षी दलों की अहम बैठक है। इससे एक दिन पहले ममता बनर्जी लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की।

 

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *